
जगदलपुर–लोहंडीगुड़ा थाना क्षेत्र के मांदर गांव में सोमवार को एक तेज रफ्तार टिप्पर ने तीन वर्षीय मासूम को रौंद दिया, जिसकी वजह से मासूम हार्दिक की मौके पर ही मौत हो गई, घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने मुख्य मार्ग को जाम कर प्रदर्शन किया,

इस दौरान ग्रामीणों का गुस्सा टिप्पर वाहन पर भी निकला, ग्रामीणों ने टिप्पर वाहन के पंचर कर तोड़फोड़ भी की इस दौरान मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया, लेकिन ग्रामीणों का गुस्सा शांत होने का नाम नहीं ले रहा था, लोहंडीगुड़ा भाजपा मंडल अध्यक्ष मंगतू कश्यप की अगवाई में ग्रामीणों ने प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया, भाजपा मंडल अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि प्रशासन के संरक्षण में रेत का अवैध खनन इलाके में जारी है भारी वाहन रेत की तस्करी करते हुए बेधड़क रेत रफ्तार से सड़क में भागते है जिसकी वजह से सड़क हादसे होते है ग्रामीणों के अनुसार पिछले साल भी तेज रफ्तार टिप्पर ने मासूम को चपेट में ले लिया था जिसकी वजह से मासूम का पेट काटना पड़ा था इसके अलावा भी कई हादसे इस क्षेत्र में हो चुके है, ग्रामीणों ने तकरीबन 8 घंटे तक प्रदर्शन किया , मौके पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने धरना प्रदर्शन खत्म किया।






