सिविल ड्रेस में पहुंची ओडिशा पुलिस ने नया बस स्टैंड के पास की कार्रवाई…शहर में फैली सनसनी

 

ये खबर भी पढ़ें…
दलपत सागर के नाम पर पहले ही करोड़ों कर चुके बर्बाद….एनएमडीसी से फिर लाए 50 लाख
दलपत सागर के नाम पर पहले ही करोड़ों कर चुके बर्बाद….एनएमडीसी से फिर लाए 50 लाख
जलकुंभी के स्थाई खात्मे की पहल नहीं...सिर्फ सफाई की हर बार होती है बात जगदलपुर। दलपत सागर की जलकुंभी हटाने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जगदलपुर। नया बस स्टैंड का इलाका, आसपास लोगों की आवाजाही और शराब दुकान के पास खड़ा एक युवक… गुरुवार को अचानक यहां पुलिस की ऐसी कार्रवाई हुई, जिसने कुछ देर के लिए सभी का ध्यान खींच लिया। सिविल ड्रेस में पहुंचे ओडिशा पुलिस के जवानों ने घेराबंदी कर एक हिस्ट्रीशीटर को फिल्मी अंदाज में दबोच लिया। आरोपी की पहचान टूना महाजन के रूप में बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि ओडिशा पुलिस को लंबे समय से इस आरोपी की तलाश थी। पुलिस टीम ने जगदलपुर पहुंचकर उसकी गतिविधियों पर नजर रखी और मौका मिलते ही नया बस स्टैंड के पास स्थित शराब दुकान के करीब उसे पकड़ लिया। कार्रवाई इतनी तेजी से हुई कि आरोपी को संभलने या भागने का मौका तक नहीं मिला।

बोरिगुमा पुलिस पर पांच राउंड फायरिंग की थी

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक टूना महाजन पर ओडिशा के बोरिगुमा पुलिस पर फायरिंग करने का भी आरोप है। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले आरोपी ने पुलिस टीम पर करीब पांच राउंड गोलियां चलाई थीं। इसके बाद से ही ओडिशा पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी।
आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड भी सामने आया है। जानकारी के अनुसार बस्तर के गिरोला मंदिर समेत अन्य मंदिरों में चोरी की वारदातों से भी उसका कनेक्शन बताया जा रहा है। पुलिस अब उससे पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि मंदिरों में हुई चोरी की घटनाओं में उसकी क्या भूमिका रही है और चोरी का माल कहां-कहां खपाया गया।

पिस्टल और चोरी का सोना मिला

कार्रवाई के दौरान ओडिशा पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक हैंडमेड पिस्टल और चोरी का सोना बरामद किया है। पुलिस आरोपी को अपने साथ ले गई है। अब पूछताछ के बाद उसके खिलाफ दर्ज मामलों और अन्य आपराधिक वारदातों से जुड़े कई और राज खुलने की संभावना है।
जगदलपुर जैसे शहर में ओडिशा पुलिस की इस तरह की अचानक कार्रवाई से स्थानीय स्तर पर भी चर्चा शुरू हो गई है। हालांकि आरोपी के खिलाफ दर्ज मामलों और बरामद सामान को लेकर ओडिशा पुलिस की विस्तृत आधिकारिक जानकारी सामने आना बाकी है।