जगदलपुर। शराब तस्करों को पकडऩे के लिए आबकारी विभाग की टीम ने फिल्मी अंदाज में तेज रफ्तार पीछा किया। करीब 100 किलोमीटर तक 150 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चले इस घटनाक्रम के बाद विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 180 बल्क लीटर विदेशी शराब जब्त की। आबकारी विभाग की टीम जब आरोपी का पीछा कर रही थी तब का वीडियो अब सामने आया है। यह वीडियो बेहद रोमांचक है। इसमें आबकारी की टीम अपनी जान की परवाह किए बगैर आरोपी के पीछे लगी रही और अंत में उसे ओवरटेक कर दबोच लिया। कार्रवाई में एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया, जबकि वाहन चालक मौके से फरार हो गया। विभाग ने उसकी पहचान कर लेने और जल्द गिरफ्तार करने का दावा किया है। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर आबकारी विभाग के दस्ते ने कुंगारपाल चौक पर नाकाबंदी की। इसी दौरान संदिग्ध वाहन को रोकने की कोशिश की गई। कार्रवाई के दौरान वाहन चालक मौके से भाग निकला।

20 कार्टून में मिलीं गोवा ब्रांड की 1000 शीशियां
जब वाहन को पकड़ा गया तो वाहन की जांच में 20 कार्टूनों में रखी गोवा ब्रांड की 1000 कांच की शीशियां बरामद हुईं। जब्त शराब की कीमत करीब 1.28 लाख रुपए आंकी गई है, जबकि वाहन का मूल्य लगभग 7 लाख रुपए बताया गया है। कुल मिलाकर कार्रवाई में शराब और वाहन समेत लाखों रुपए की सामग्री जब्त की गई। आबकारी विभाग ने गिरफ्तार आरोपी की पहचान देवेंद्र कुमार जांगड़े (33), निवासी सुपेला, भिलाई के रूप में की है। उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। फरार वाहन चालक की पहचान भी कर ली गई है। विभाग का कहना है कि उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें…
600 साल पुरानी परंपरा, जब  जंगलों में छिपा दिया गया था विजयरथ, नया खाई का यह है महत्त्व
600 साल पुरानी परंपरा, जब जंगलों में छिपा दिया गया था विजयरथ, नया खाई का यह है महत्त्व
जगदलपुर। विश्वप्रसिद्ध बस्तर दशहरा केवल रावण दहन से जुड़ा उत्सव नहीं, बल्कि सदियों पुरानी जनजातीय परंपराओं, आस्था और राजपरिवार के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.