जगदलपुर। बस्तर की साहित्यिक विरासत और संस्कृति को राष्ट्रीय पहचान दिलाने वाले साहित्यकार लाला जगदलपुरी के नाम पर दिए जाने वाले प्रतिष्ठित साहित्य सम्मान के लिए इस वर्ष दुर्गा प्रसाद पारकर का चयन किया गया है। छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण के तहत उन्हें लाला जगदलपुरी सम्मान प्रदान किया जाएगा। उनके चयन से बस्तर के साहित्य जगत में हर्ष का माहौल है। साहित्यिक क्षेत्र से जुड़े लोगों ने उन्हें इस उपलब्धि के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ शासन के संस्कृति विभाग ने साहित्य और आंचलिक साहित्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों एवं संस्थाओं को प्रोत्साहित करने और उनकी दीर्घकालीन साहित्यिक साधना को सम्मानित करने के उद्देश्य से वर्ष 2021 में लाला जगदलपुरी साहित्य पुरस्कार शुरू करने का निर्णय लिया था। इसके तहत प्रतिवर्ष चयनित साहित्यकार को 50 हजार रुपए की नगद राशि और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाता है। इस संबंध में 29 जुलाई 2021 को आदेश जारी किया गया था, जो 17 सितंबर 2021 को छत्तीसगढ़ राजपत्र में प्रकाशित हुआ।

ये खबर भी पढ़ें…
अधूरी सडक़ और धूल के गुबार के बीच मनेगी धरमपुरा के लोगों की दीवाली
अधूरी सडक़ और धूल के गुबार के बीच मनेगी धरमपुरा के लोगों की दीवाली
जगदलपुर। शहर में विकास के दावों और जमीनी हकीकत के बीच कितना फासला है, इसकी तस्वीर धरमपुरा रोड पर साफ...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बस्तर की साहित्यिक विरासत के प्रतीक हैं लाला जगदलपुरी

लाला जगदलपुरी बस्तर के साहित्यिक आकाश के ऐसे सूर्य थे, जिनकी रचनाओं और शोधपरक कार्यों ने हिंदी साहित्य को समृद्ध किया। उन्होंने बस्तर की संस्कृति, परंपराओं, लोकजीवन और साहित्य पर गहन शोध कर ऐसी कृतियां दीं, जो आज भी साहित्य जगत के लिए अमूल्य धरोहर हैं। उनकी साहित्यिक साधना ने बस्तर को एक अलग पहचान दिलाई है। उनके देवलोक गमन के बाद 17 दिसंबर 2020 को उनके नाम पर जगदलपुर में लाला जगदलपुरी केंद्रीय ग्रंथालय का लोकार्पण तत्कालीन मुख्यमंत्री द्वारा किया गया था। यह ग्रंथालय उनकी साहित्यिक विरासत को सहेजने और नई पीढ़ी को साहित्य से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।

दुर्गा प्रसाद पारकर का इस सम्मान के लिए चयन न केवल उनकी साहित्यिक उपलब्धियों का सम्मान है, बल्कि बस्तर की समृद्ध साहित्यिक परंपरा के लिए भी गौरव का विषय है।