

जगदलपुर। बस्तर दशहरा की भीड़ में दहशत फैलाने और लोगों को घायल करने की आशंका के बीच बस्तर पुलिस ने सख्ती बढ़ा दी है। मेले में घातक कड़े पहनकर पहुंचने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। पिछले छह दिनों में पुलिस आधा बोरा से ज्यादा कड़े बरामद कर चुकी है। इनमें ऐसे कड़े भी शामिल हैं, जिन्हें सरिया तक से तैयार किया गया था। पुलिस की सतर्कता से मेले में किसी अप्रिय घटना की आशंका को टालने की कोशिश की जा रही है। बस्तर दशहरा में देश-दुनिया से बड़ी संख्या में श्रद्धालु और पर्यटक पहुंचते हैं। ऐसे में भीड़ के बीच भारी और नुकीले कड़े पहनकर घूमना लोगों की सुरक्षा के लिए खतरा बन सकता है। आशंका है कि विवाद या मारपीट के दौरान इनका इस्तेमाल लोगों को घायल करने के लिए किया जा सकता है। इसी को देखते हुए पुलिस मेला क्षेत्र में लगातार जांच और निगरानी कर रही है। बस्तर पुलिस के जवान मेला क्षेत्र में गश्त कर रहे हैं और घातक कड़े पहनकर आने वालों को पकड़ रहे हैं। पिछले छह दिनों में आधा बोरा से ज्यादा कड़े बरामद किए जा चुके हैं। पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है, ताकि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं और आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

सुरक्षा में तैनात जवान…हर गतिविधि पर नजर
बस्तर दशहरा जैसे बड़े आयोजन में
कानून-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती है। सजग जवान लगातार गश्त कर रहे हैं और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रख रहे हैं। पुलिस का प्रयास है कि श्रद्धालु बिना किसी डर के पर्व में शामिल हों और उत्सव के माहौल में कोई खलल न पड़े। पुलिस की कार्रवाई का उद्देश्य किसी को परेशान करना नहीं, बल्कि भीड़ में संभावित खतरे को रोकना और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। मेले में आने वाले लोगों से अपेक्षा है कि वे कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें और किसी भी तरह की अवांछित गतिविधि से दूर रहें।
Read More:






