
जगदलपुर के डिमरापाल स्थित मेडिकल कॉलेज में इंटर्न डॉक्टरों ने अपनी मांगों को लेकर मंगलवार को काम बंद कर एकदिवसीय हड़ताल की, इंटर्न डॉक्टरों की मांग है कि उनका मासिक स्टाइपेंड 16 हजार रुपये से बढ़ाकर 30 हजार रुपये किया जाए, इंटर्न डॉक्टरों के अनुसार छत्तीसगढ़ से लगे हुए अन्य प्रदेशों में इंटर्न डॉक्टरों को 40 से 45 हजार मासिक स्टाइपेंड मिलता है लेकिन इसकी तुलना में छत्तीसगढ़ के इंटर्न डॉक्टरों को बेहद कम स्टाइपेंड सरकार दे रही इसे पहले भी इंटर्न डॉक्टरों ने अपनी मांगों को लेकर स्वास्थ्य मंत्री को ज्ञापन सौंपा था लेकिन उनकी मांगे पूरी नहीं हुई,

वहीं इंटर्न डॉक्टरों की हड़ताल का सीधा असर मेडिकल कॉलेज की स्वास्थ्य सेवाओं में देखने को मिला, मेकॉज की व्यवस्था नियमित डॉक्टरों के भरोसे रही, मेडिकल कॉलेज के पार्किंग स्थल में इंटर्न डॉक्टरों ने धरना प्रदर्शन भी किया और अपनी मांगों को पूरा करने की मांग दोहराई, तरफ जूनियर डॉक्टरों के संघ ने भी इंटर्न डॉक्टरों को अपना समर्थन दिया इसके अलावा कांग्रेस के स्थानीय पदाधिकारी भी मेडिकल कॉलेज पहुंचे और इंटर्न डॉक्टरों का समर्थन करते हुए राज्य सरकार से माँगो को जल्द पूरा करने की बात कही।
Read More:
- हां ये स्वच्छ-सुंदर जगदलपुर की ही सडक़ है… राहगीर बेमौत मारा जाए शायद तब जागेंगे जिम्मेदार
- बड़ी खबर–(वीडियो)भाजपा मंडल अध्यक्ष की अगवाई में ग्रामीणों ने प्रशासन के खिलाफ किया प्रदर्शन…तेज रफ्तार टिप्पर ने 3 वर्षीय मासूम को कुचला
- बस्तर सांसद ने सुनी शिव भक्तों की, अब हर सोमवार मोटर बोट से पहुंच पाएंगे दलपत सागर के शिवालय तक






