ये खबर भी पढ़ें…
(वीडियो)जगदलपुर में फिल्मी अंदाज में दबोचा गया ओडिशा का हिस्ट्रीशीटर…कनपटी पर पिस्टल टिकाकर करवाया गया सरेंडर
(वीडियो)जगदलपुर में फिल्मी अंदाज में दबोचा गया ओडिशा का हिस्ट्रीशीटर…कनपटी पर पिस्टल टिकाकर करवाया गया सरेंडर
सिविल ड्रेस में पहुंची ओडिशा पुलिस ने नया बस स्टैंड के पास की कार्रवाई...शहर में फैली सनसनी [video width="472" height="850"...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ट्रैफिक जाम का हवाला देकर निगम ने गोल बाजार चौक में अस्थायी दुकानों पर रोक की तैयारी की

जगदलपुर। शहर के पारंपरिक गोल बाजार चौक से इस बार राखी बाजार हटाने की तैयारी कर ली गई है। नगर निगम ने ट्रैफिक जाम को बड़ी समस्या बताते हुए यहां राखी की अस्थायी दुकानें नहीं लगाने देने का फैसला किया है। इतना ही नहीं, निगम की योजना राखी तक सीमित नहीं है। सूत्रों के अनुसार गणेश उत्सव, दीपावली और क्रिसमस जैसे प्रमुख त्योहारों के दौरान लगने वाले अस्थायी बाजारों को भी गोल बाजार चौक से हटाने की तैयारी की जा रही है। निगम के इस निर्णय से वर्षों से यहां दुकान लगाने वाले व्यापारियों में नाराजगी है। उनका कहना है कि गोल बाजार शहर का सबसे प्रमुख व्यावसायिक केंद्र है और दशकों से त्योहारों के दौरान यहां लगने वाला अस्थायी बाजार न केवल व्यापारियों की आजीविका का बड़ा माध्यम रहा है, बल्कि शहर की रौनक भी इसी बाजार से बढ़ती है। व्यापारियों का आरोप है कि उन्हें ऐसी जगह स्थानांतरित करने की तैयारी की जा रही है, जहां ग्राहकों की आवाजाही काफी कम रहती है। उनका कहना है कि यदि दुकानें वहां लगाई गईं तो कारोबार आधे से भी कम रह जाएगा। इससे छोटे व्यापारियों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ेगा।

गोल बाजार की पहचान हमारी दुकानों से…

गोल बाजार में वर्षों से अस्थाई दुकान लगाने वाले मकसूद रजा ने कहा कि वे लंबे समय से इसी स्थान पर व्यापार कर रहे हैं। उनके मुताबिक त्योहारों के दौरान गोल बाजार की पहचान ही यहां लगने वाले अस्थायी बाजार से है। उन्होंने कहा कि निगम का फैसला व्यापारियों के साथ-साथ खरीदारों के हित में भी नहीं है। यदि दुकानें हटाई गईं तो बाजार की रौनक खत्म हो जाएगी। उन्होंने बताया कि व्यापारी महापौर से मिलकर अपनी समस्या रखेंगे और निर्णय पर पुनर्विचार की मांग करेंगे।

आयुक्त बोले- ट्रायल के तौर पर दुकानों को हटा रहे हैं

नगर निगम आयुक्त प्रवीण वर्मा ने कहा कि गोल बाजार चौक पर त्योहारों के दौरान ट्रैफिक जाम गंभीर समस्या बन जाता है। लोगों की आवाजाही प्रभावित होती है और आपातकालीन वाहनों को भी परेशानी होती है। इसी वजह से ट्रायल के तौर पर इस बार अस्थायी दुकानों को अन्य स्थान पर लगाने का निर्णय लिया गया है। यदि व्यवस्था बेहतर रही तो आगे भी इसी मॉडल पर विचार किया जाएगा।

महापौर के दिल्ली से लौटते ही बताएंगे परेशानी

व्यापारियों ने कहा कि दिल्ली दौरे से महापौर संजय पांडेय के लौटने के बाद वे उनसे मुलाकात कर अपनी परेशानियां बताएंगे। उनका मानना है कि संवाद के जरिए ऐसा समाधान निकाला जा सकता है, जिससे ट्रैफिक व्यवस्था भी बनी रहे और शहर की वर्षों पुरानी त्योहारी बाजार की परंपरा भी कायम रहे।