उत्तर प्रदेश के ललितपुर में सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराई कार, प्राथमिक उपचार के बाद झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर

ये खबर भी पढ़ें…
देरी पड़ जाएगी अब भारी क्योंकि मार्च 2027 तक बनानी होगी 125 अधूरी सडक़ें
देरी पड़ जाएगी अब भारी क्योंकि मार्च 2027 तक बनानी होगी 125 अधूरी सडक़ें
जगदलपुर। बस्तर संभाग में अधूरी सडक़ों के निर्माण को लेकर अब विभाग सख्त हो गया है। प्रधानमंत्री ग्राम सडक़ योजना...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव बुधवार को उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में हुए एक सड़क हादसे में घायल हो गए। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, उनकी कार सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से टकरा गई। हादसे के समय वे अपने परिवार के साथ यात्रा पर थे। वे मध्यप्रदेश के गढ़ा स्थित बागेश्वर धाम से दर्शन कर रायपुर लौट रहे थे। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और प्रशासन की मदद से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तालबेहट पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। इसके बाद बेहतर इलाज के लिए उन्हें झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। सूत्रों के अनुसार, हादसे में उन्हें चोटें आई हैं, हालांकि उनकी स्वास्थ्य स्थिति को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक मेडिकल बुलेटिन जारी नहीं किया गया है। डॉक्टरों की निगरानी में उनका उपचार जारी है और विस्तृत स्वास्थ्य रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

 

छत्तीसगढ़ भाजपा और जगदलपुर की जनता में चिंता का माहौल

प्रदेश भाजपा के शीर्ष नेता के सड़क हादसे में घायल होने की खबर सामने आते ही पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में चिंता का माहौल है। जगदलपुर में भी उनकी जनता बेचैन है। कई नेताओं ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। फिलहाल हादसे के कारणों की विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस और प्रशासन मामले की जानकारी जुटा रहे हैं।