जगदलपुर। बस्तर जिले के लोहण्डीगुड़ा स्थित एकलव्य विद्यालय गढ़िया को फिलहाल वैकल्पिक व्यवस्था के तहत भानपुरी एजुकेशन हब परिसर में संचालित किया जा रहा है। विद्यालय में विद्यार्थियों के लिए जगह कम पड़ने की स्थिति के बीच अब एकलव्य विद्यालय के बच्चों को कन्या शिक्षा परिसर के छात्रावास में जगह देने की मांग सामने आई है। इसी को लेकर कन्या शिक्षा परिसर के विद्यार्थियों और कुछ पालकों ने विरोध जताया है।

ये खबर भी पढ़ें…
(वीडियो)जगदलपुर में फिल्मी अंदाज में दबोचा गया ओडिशा का हिस्ट्रीशीटर…कनपटी पर पिस्टल टिकाकर करवाया गया सरेंडर
(वीडियो)जगदलपुर में फिल्मी अंदाज में दबोचा गया ओडिशा का हिस्ट्रीशीटर…कनपटी पर पिस्टल टिकाकर करवाया गया सरेंडर
सिविल ड्रेस में पहुंची ओडिशा पुलिस ने नया बस स्टैंड के पास की कार्रवाई...शहर में फैली सनसनी

भानपुरी एजुकेशन हब में चल रहा गढ़िया का एकलव्य स्कूल

दरअसल, एकलव्य विद्यालय गढ़िया के संचालन के लिए वर्तमान व्यवस्था में पर्याप्त स्थान नहीं होने की बात सामने आ रही है। ऐसे में विद्यार्थियों के रहने की व्यवस्था के लिए कन्या शिक्षा परिसर के छात्रावास का उपयोग करने का प्रस्ताव चर्चा में है। हालांकि, कन्या शिक्षा परिसर के विद्यार्थियों और उनके पालकों का कहना है कि छात्रावास में पहले से रहने वाले बच्चों की सुविधाओं और पढ़ाई पर इसका असर नहीं पड़ना चाहिए।

बच्चों की सुरक्षा पर देना होगा ध्यान

छात्रावास में जगह उपलब्ध कराने और स्कूल शिफ्टिंग को लेकर दोनों संस्थानों के बीच मतभेद की स्थिति बन गई है। विरोध कर रहे विद्यार्थियों और पालकों का कहना है कि किसी भी वैकल्पिक व्यवस्था का निर्णय लेने से पहले बच्चों की पढ़ाई, रहने की सुविधा, सुरक्षा और दैनिक व्यवस्थाओं को प्राथमिकता दी जानी चाहिए।

 

अब पूरे मामले में प्रशासन के सामने दोनों संस्थानों के विद्यार्थियों के हितों को ध्यान में रखते हुए ऐसा समाधान निकालने की चुनौती है, जिससे एकलव्य विद्यालय के विद्यार्थियों को बेहतर आवासीय सुविधा मिल सके और कन्या शिक्षा परिसर के बच्चों की पढ़ाई व छात्रावास व्यवस्था भी प्रभावित न हो।

 

पिछली खबर

शर्मनाक... जो सड़क एशिया के नियाग्रा 'चित्रकोट' तक...

अगली खबर

बंद हो सकती है जगदलपुर-रायपुर फ्लाइट...लाखों का घाटा....नहीं...

sumit sengar

सुमित सेंगर पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हैं और बस्तर के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में ग्राउंड रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखते हैं। गुलिस्तान न्यूज़, न्यूज़ 24 और सूर्या समाचार के बाद फिलहाल TV9 के साथ कार्यरत सुमित, The Bastar Diary के संस्थापक एवं संपादक हैं और आदिवासी मुद्दों, चुनाव व स्थानीय खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं।