जगदलपुर। आड़ावाल स्थित दृष्टि एवं श्रवण बाधितार्थ छात्रावास के बच्चों ने वीडियो जारी कर अपनी परेशानियां सामने रखी हैं। उनका आरोप है कि छात्रावास में शिक्षक नहीं हैं, भोजन और नाश्ते की व्यवस्था ठीक नहीं है और बुनियादी सुविधाओं के लिए भी उन्हें परेशान होना पड़ रहा है। बच्चों ने अधिकारियों से मिलने में बाधा डालने और अपनी समस्याओं को लेकर आवाज उठाने वाले पांच बच्चों को टीसी देकर छात्रावास से निकालने का भी आरोप लगाया है। बच्चों का कहना है कि पिछले साल छात्रावास में पांच व्याख्याता आए थे, लेकिन संचालक ने उन्हें रिलीव कर दिया। इसके बाद से शिक्षकों की कमी बनी हुई है। बच्चों के मुताबिक, उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी से मुलाकात कर अपनी समस्या बताई थी। वहां उन्हें जानकारी दी गई कि संचालक ने शिक्षकों को रिलीव किया है और नई भर्ती की जाएगी, लेकिन अब तक भर्ती नहीं हुई है। बच्चों का यह भी कहना है कि जब वे कलेक्टर से मिले तो उन्हें फंड नहीं होने की बात कही गई।

अपनी बात रखने पर टीसी देने का आरोप

ये खबर भी पढ़ें…
6 दिन में आधा बोरा से ज्यादा घातक कड़ा जब्त…घातक कड़े पहनकर पहुंचने वालों के खिलाफ बस्तर पुलिस की लगातार कार्रवाई
6 दिन में आधा बोरा से ज्यादा घातक कड़ा जब्त…घातक कड़े पहनकर पहुंचने वालों के खिलाफ बस्तर पुलिस की लगातार कार्रवाई
  जगदलपुर। बस्तर दशहरा की भीड़ में दहशत फैलाने और लोगों को घायल करने की आशंका के बीच बस्तर पुलिस...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

छात्रावास के बच्चों ने वीडियो में आरोप लगाया है कि पांच बच्चों को टीसी देकर बाहर कर दिया गया। उनका कहना है कि ये बच्चे छात्रावास में रहने वाले अन्य बच्चों के हितों की बात करते थे। बच्चों ने यह भी आरोप लगाया कि जब वे अपनी समस्याएं लेकर अधीक्षक के पास जाते हैं तो उन्हें नेतागिरी नहीं करने की बात कहकर टाल दिया जाता है। बच्चों ने छात्रावास में भोजन की व्यवस्था पर भी सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि सब्जी और खाना ठीक से नहीं दिया जाता, नाश्ता भी नहीं मिलता और रसोइये समय पर नहीं आते। इसके अलावा कंबल और चादर की नियमित सफाई नहीं होने तथा साबुन जैसी जरूरी सामग्री नहीं मिलने की शिकायत भी की गई है। बच्चों का आरोप है कि इन समस्याओं के कारण उन्हें रोजमर्रा की जिंदगी में परेशानी उठानी पड़ रही है।

पहले सडक़ पर उतरकर कर चुके हैं प्रदर्शन

छात्रावास के बच्चों ने अपनी मांगों और समस्याओं को लेकर पिछले दिनों आड़ावाल चौक पर प्रदर्शन भी किया था। इसके बावजूद अब वीडियो जारी कर उन्हें अपनी समस्याएं सार्वजनिक करनी पड़ी हैं। दृष्टि एवं श्रवण बाधित बच्चों की ओर से लगाए गए इन आरोपों ने छात्रावास की व्यवस्था और जिम्मेदार अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए हैं। अब देखना होगा कि प्रशासन इन शिकायतों की जांच कर बच्चों को शिक्षक, बेहतर भोजन और जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए क्या कदम उठाता है।