रायपुर 17 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से शुक्रवार देर रात एक बड़ी खबर आ रही है। एक ही परिवार के पांच लोगों ने आत्महत्या कर ली है। राजधानी के टिकरापारा थाना क्षेत्र के संजय नगर में एक ही परिवार के पांच लोगों के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, चारों की मौत आत्महत्या से हुई होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, पुलिस ने अभी आधिकारिक तौर पर मौत के कारण की पुष्टि नहीं की है।घटना की सूचना मिलते ही टिकरापारा पुलिस मौके पर पहुंच गई और पूरे घर को घेरकर जांच शुरू कर दी है।

FSL टीम का इंतजार

मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) की टीम को भी बुलाया गया है। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जाएंगे, जिसके बाद ही मौत के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

ये खबर भी पढ़ें…
गोली-दवाई से खोखला ना हो युवाओं का भविष्य इसलिए बस्तर पुलिस का अभियान तेज
गोली-दवाई से खोखला ना हो युवाओं का भविष्य इसलिए बस्तर पुलिस का अभियान तेज
बस्तर के भाटपाल में 82 कैप्सूल....कोतवाली में 285 टेबलेट और बोधघाट में 420 नशीली टेबलेट जब्त जगदलपुर। नशे की छोटी-सी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आत्महत्या के कारण का खुलासा नहीं

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि घटना किन परिस्थितियों में हुई। पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। परिवार के लोगों और आसपास के निवासियों से भी पूछताछ की जा रही है।पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और FSL जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी।