
जगदलपुर –जगदलपुर की केंद्रीय जेल परिसर में शुक्रवार को एक अनोखा नजारा देखने को मिला, यहां केंद्रीय जेल में दुश्कर्म के मामले में सात महीने से जेल में बंद आरोपी की शादी बेहद धूमधाम से उसकी प्रेमिका से जेल प्रबंधन द्वारा करवाई गई, दरअसल आरोपी सुरेश सेठिया के खिलाफ उसकी प्रेमिका के परिजनों ने शादी का झांसा देने और दुषकर्म करने का मामला बोधघाट थाने में दर्ज कराया था कोर्ट के आदेश पर आरोपी सुरेश सेठिया को न्यायिक हिरासत में केंद्रीय जेल भेज दिया गया था, हालांकि इस दौरान उसकी प्रेमिका मनमाती कश्यप आरोपी से मिलने केंद्रीय जेल आती रही इस बीच एक बार फिर दोनों ने शादी करने की सहमती जताई जिसके बाद आरोपी द्वारा इसकी जानकारी केंद्रीय जेल प्रबंधन को दी गई वकीलों के माध्यम से कोर्ट में शादी करने का हलफनामा दिया गया माननीय न्यायायल ने दोनों की बालिग उम्र को देखते हुए शादी की इजाजत दी हालांकि मामला अब भी विचाराधीन था ऐसे में शादी की प्रक्रिया जेल परिसर में ही की गई, जेल स्टाफ और वकीलों की मौजूदगी में यह शादी हुई इस दौरान लड़की के परिजन और समाज सेवी संस्था के सदस्य भी मौजूद थे।






