

जगदलपुर। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष और जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव की राजनीतिक जिम्मेदारियां भले ही पूरे छत्तीसगढ़ तक फैली हों, लेकिन बस्तर के लोगों के लिए वे आज भी अपने घर के बेटे और भाई की तरह हैं। यही कारण है कि उनका नयापारा स्थित विधायक कार्यालय केवल एक राजनीतिक कार्यालय नहीं, बल्कि आम लोगों की उम्मीदों का ऐसा दरबार बन चुका है, जहां से शायद ही कोई व्यक्ति निराश या खाली हाथ लौटता हो। रायपुर से जगदलपुर लौटते ही किरण देव का पहला पड़ाव उनका विधायक कार्यालय होता है। घर जाने या भोजन करने से पहले वे सीधे कार्यालय पहुंचते हैं और घंटों तक लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनते हैं। शहर में रहने के दौरान भी उनका अधिकांश समय जनता के बीच, क्षेत्रीय दौरे और कार्यालय में ही गुजरता है। यही निरंतरता उन्हें बस्तर के सबसे सक्रिय जनप्रतिनिधियों में अलग पहचान दिलाती है।
कार्यालय तक आने वाले हर आवेदन की होती है माइक्रो लेवल पर मॉनिटरिंग
किरण देव के कार्यालय की कार्यशैली भी अन्य कार्यालयों से अलग मानी जाती है। यहां केवल आवेदन लेकर औपचारिकता पूरी नहीं की जाती, बल्कि प्रत्येक मांग और शिकायत की नियमित मॉनिटरिंग की जाती है। कार्यालय का स्टाफ संबंधित विभाग, अधिकारी और फरियादी के बीच सेतु बनकर लगातार संपर्क बनाए रखता है, ताकि समस्या का जल्द समाधान हो सके। जब किसी नागरिक की मांग पूरी हो जाती है या समस्या का निराकरण हो जाता है, तो इसकी जानकारी भी सबसे पहले विधायक कार्यालय की ओर से संबंधित व्यक्ति को दी जाती है। यही व्यवस्था लोगों के भरोसे को और मजबूत करती है।
गैरमौजूदगी में भी नहीं थमता जनता का काम
प्रदेश अध्यक्ष होने के कारण किरण देव अक्सर रायपुर और अन्य जिलों के दौरे पर रहते हैं, लेकिन उनकी अनुपस्थिति में भी विधायक कार्यालय की गतिविधियां लगातार जारी रहती हैं। कार्यालय के कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश हैं कि कोई भी व्यक्ति निराश होकर वापस नहीं लौटना चाहिए। स्थानीय स्तर पर जिन समस्याओं का समाधान संभव नहीं होता, उन्हें रायपुर तक पहुंचाकर संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित किया जाता है।
कार्यशैली की वजह से ही लोगों के बीच बनी अलग पहचान
बस्तर संभाग में किरण देव की पहचान केवल एक विधायक या प्रदेश अध्यक्ष के रूप में नहीं, बल्कि ऐसे जनप्रतिΘनिधि के रूप में भी है, जिनके कार्यालय के दरवाजे हर समय आम लोगों के लिए खुले रहते हैं। चाहे राजस्व संबंधी मामला हो या सडक़-बिजली-पानी की समस्या या किसी सरकारी योजना का लाभ, हर छोटी-बड़ी मांग को गंभीरता से सुना जाता है और उसके समाधान का प्रयास किया जाता है। यही कारण है कि नयापारा स्थित विधायक कार्यालय आज लोगों के लिए केवल एक कार्यालय नहीं, बल्कि उम्मीद, भरोसे और समाधान का केंद्र बन चुका है।
Read More:






