इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने भारतीय विमानों के लिए अपने हवाई क्षेत्र के इस्तेमाल पर प्रतिबंध को 24 अगस्त तक के लिए बढ़ा दिया है। पाकिस्तान विमानपत्तन प्राधिकरण (PAA) ने शनिवार को यह जानकारी दी है। PAA की ओर से जारी नोटिस टू एयरमेन (NOTAM) में कहा गया है कि यह प्रतिबंध भारत में रजिस्टर्ड, संचालित, स्वामित्व वाले और लीज पर लिए गए विमानों पर लागू होता है।
नोटिस में कहा गया है कि पाकिस्तानी हवाई क्षेत्र के इस्तेमाल पर भारतीय सैन्य और यात्री विमानों के लिए लगाया गया प्रतिबंध पहले की तरह जारी रहेगा। पाकिस्तान ने यह फैसला पिछले प्रतिबंध के खत्म होने से करीब 6 दिन पहले लिया है, जो 24 जुलाई को समाप्त हो रहा है।

पाकिस्तान के दोनों इनफॉर्मेशन रीजन में प्रतिबंध
पाकिस्तान का एयर स्पेस दो फ्लाइट इनफॉर्मेशन रीजन कराची और लाहौर में बंटा हुआ है। PAA के बयान के अनुसार, यह NOTAM कराची और लाहौर दोनों क्षेत्रों पर लागू होगा। पिछले वर्ष हुए पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान के खिलाफ उठाए गए कदमों के तहत भारत ने भी पाकिस्तान में पंजीकृत सभी विमानों, एयरलाइन और सैन्य उड़ानों के लिए अपने हवाई क्षेत्र पर प्रतिबंध लागू किया हुआ है। पहलगाम हमले के बाद दोनों देशों के बीच बढ़े तनाव के चलते भारत और पाकिस्तान ने पिछले वर्ष एक-दूसरे की एयरलाइन के लिए अपना-अपना हवाई क्षेत्र बंद कर दिया था।
भारतीय एयरलाइंस पर बढ़ेगा दबाव
पाकिस्तान के बार-बार एयरलाइंस पर बैन लगाने की वजह से भारतीय एयरलाइंस पर दबाव बढ़ गया है। 24 अप्रैल 2025 को पाकिस्तान के एयरस्पेस बंद किए जाने के बाद इंडिगो को अल्माटी और ताशकंद के लिए उड़ानें रोकनेी पड़ीं। बाद में एयरलाइन ने मुंबई से उड़ान शुरू की, जो ईरान के ऊपर से गुजरकर पहुंचती थीं, लेकिन पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने के कारण फरवरी में ये उड़ानें भी बंद करनी पड़ीं।
इसके अलावा फुजैराह, अल्माटी, ताशकंद, बाकी और कुवैत के लिए इंडिगो की उड़ानें सस्पेंड हैं। एयर इंडिया ने भी शिकागो, शंगाई और माले के लिए उड़ानें सस्पेंड कर दी हैं। एयर इंडिया को अपनी ज्यादातर उत्तर-अमेरिका की नॉन-स्टाप उड़ानों को वन-स्टॉप उड़ानों में बदलना पड़ा है।
Read More:
- Oman: ओमान में फंसी भारतीय महिला, दिन में 15 घंटे काम, 4 महीने से नहीं मिली सैलरी, बचाने के लिए लगा रही गुहार
- ‘चीन जैसी ताकत का साथ चाहता है बांग्लादेश’, तारिक के करीबी ने खुलकर मांगा ड्रैगन का सहयोग, क्या है इसका संकेत
- आजादी का दूसरा आंदोलन, सोनम वांगचुक का अस्पताल से आया पहला मैसेज, 20 जुलाई को लेकर की खास अपील






