मेजर लीग क्रिकेट (MLC) 2026 के फाइनल में लॉस एंजेलिस नाइट राइडर्स (LA Knight Riders) ने रोमांचक मुकाबले में वॉशिंगटन फ्रीडम को 1 रन से हराया. रविवार (19 जुलाई) को ओकलैंड के ओकलैंड कोलिजियम में आखिरी गेंद तक चले इस मुकाबले में नाइट राइडर्स ने दबाव में शानदार प्रदर्शन करते हुए इतिहास रच दिया. शाहरुख खान की सह-मालिकाना हक वाली इस टीम ने पहली बार एमएलसी खिताब जीता है.

पहले बल्लेबाजी करते हुए LA नाइट राइडर्स ने 20 ओवर में 164 रन बनाए. इसके बाद गेंदबाजी में अनुभवी ऑलराउंडर सुनील नरेन और कप्तान जेसन होल्डर ने कमाल दिखाते हुए 3-3 विकेट झटके और वॉशिंगटन फ्रीडम की बल्लेबाजी की कमर ही तोड़ दी.

ये खबर भी पढ़ें…
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 में रजत पदक जीतने पर ज्ञानेश्वरी यादव को दी बधाई
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 में रजत पदक जीतने पर ज्ञानेश्वरी यादव को दी बधाई
विश्व मंच पर छत्तीसगढ़ की बेटी ने बढ़ाया देश का गौरव, युवाओं के लिए बनी प्रेरणा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

हालांकि वॉशिंगटन फ्रीडम ने आखिरी ओवर तक संघर्ष किया और जीत के बेहद करीब पहुंच गई, लेकिन अंतिम गेंद पर रन आउट के साथ उनकी उम्मीदें टूट गईं.

LA नाइट राइडर्स ने सिर्फ 1 रन से मैच जीतकर पहली बार MLC ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया. यह जीत नाइट राइडर्स फ्रेंचाइजी के लिए बेहद खास रही, क्योंकि अमेरिका की मेजर लीग क्रिकेट में टीम ने पहली बार चैम्पियन बनने का गौरव हासिल किया है.

अनुभवी खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन और आखिरी ओवर में संयम ने LA नाइट राइडर्स को ऐतिहासिक जीत दिलाई है. सुनील नरेन को उनके इस प्रदर्शन के लिए ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया.

वहीं सुनील नरेन को पूरे टूर्नामेंट में दमदार प्रदर्शन के लिए ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ के खिताब से भी नवाजा गया है. सुनील नरेन ने मेजर लीग क्रिकेट में 18 विकेट झटक कर 204 रन भी बनाए हैं.